हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है। हिसार और फतेहाबाद के जाखल व टोहाना में तेज बारिश तो जींद में बूंदाबांदी हो रही है। गुरुग्राम के फर्रुखनगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को 5 जिलों में बारिश हुई। इनमें भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। सोनीपत में कई जगहों पर तेज बारिश के कारण गलियों में पानी तक भर गया।
हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।
