नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है जिसमें अहम भूमिका सफाई सैनिको की है जोकि प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक सफाई कार्य करते है। पूर्व में सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देष दिए गए थे कि सफाई कर्मचारियो में भी एक प्रतियोगिता करवाई जाये तथा अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियो को सम्मानित किया जाये क्योकि ऐसा करने से उनका मनोबल बढता है तथा अन्य कर्मचारी भी और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करेंगें। आज प्रत्येक सहायक सफाई निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में से एक-एक सफाई कर्मचारी कृष्ण पुत्र श्री पृथवी, माहलो पत्नी श्री जसवंत, कृष्ण पुत्र श्री बलबीर, सुषमा पत्नी श्री सतीष, सुरेन्द्र पुत्र श्री रधबीर, विरेन्द्र पुत्र श्री रोहताष, अमोद पुत्र शेरा को प्रसंषा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम की सफाई शाखा की टीम को निर्देष दिए जा चुके है कि गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर कार्यवाही करते हुए चालान किए जायेंगें।
आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा भी अतिक्रमण हटवाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज भी टीम द्वारा गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, अम्बेडकर चौक, सुभाष रोड़ इत्यादि स्थानो से अवैध रूप से लगाये गये बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!