हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में शीतल के ब्रॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया है। 14 मई को शीतल अपने घर से शूटिंग के लिए निकली थी। दो दिन बाद उसकी लाश नहर के पास मिली। शीतल की बेरहमी के साथ हत्या की थी।

शीतल के परिजनों ने इसराना निवासी सुनील के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणवी मॉडल को चाकू मारने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को नहर में गिराने का ड्रामा किया था। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील अस्पताल में भर्ती हो गया था। शीतल पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। शीतल शूटिंग के लिए गई थी, जहां उसके ब्‍वॉयफ्रेंड उसके साथ मारपीट की। इस बारे में शीतल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था। शीतल ने फोन पर अपनी बहन से कुछ देर में घर आने की बात कही थी, लेकिन वो घर नहीं लौटी। 

शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर उसके ब्‍वॉयफ्रेंड पर पिटाई करने के आरोप लगाने के साथ ही उसके गले पर भी चोट मारने की ही बात कही थी। जिसके बाद उसका अपनी बहन से संपर्क टूट गया था। नेहा ने शीतल की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद रविवार की रात शीतल का शव नहर में मिला था। उसके गले पर गहरे कट के निशाने थे। 

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की हत्या के आरोपी इसराना के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शीतल उर्फ सिम्मी के साथ दोस्ती थी। वह उसे शूटिंग के दौरान अपने साथ ले आया था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

मृतक हरियाणवी मॉडल की शादी हो चुकी थी। मृतका की बहन नेहा ने बताया कि शीतल का विवाह हो चुका था। उनका एक बेटा भी है लेकिन वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका बेटा उसके पति के साथ ही रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जबकि सुनील दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने इन सबके चलते उसकी बहन शीतल की गला रेत कर हत्या कर दी।

मतलौडा थाना पुलिस ने पीजीआई खानपुर शीतल उर्फ सिम्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर पानीपत पहुंचे। किशनपुरा स्थित श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन विलाप करते नजर आय। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेहा ने बताया, शीतल ने शनिवार रात करीब 11 बजे उसे वीडियो कॉल कर कहा था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। बाद में शीतल का फोन बंद हो गया। आरोप है कि सुनील ने शीतल की हत्याकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, शीतल शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा है, लेकिन कुछ समय से वह पति से अलग रह रही थी। शीतल को हाल में पता चला कि सुनील शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी थी। इसी से सुनील खफा था। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!