रोहतक के सांगाहेड़ा गांव का युवक कई दिन से परेशान था। घर पर वह सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। जब बहन ने उसे रोकने की कोशिश की तो चाकू से उसने वार कर दिया। जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, सुरक्षा (23) और उसका भाई अनिल रविवार को घर पर अकेले थे। उनके पिता बिजेंद्र खेत में गए हुए थे, जबकि मन किसी काम से बाहर गई हुई थी। अनिल कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार को वह घर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। तभी सुरक्षा ने उसे रोक लिया

सुरक्षा उसे रोकने लगी तो अनिल ने पास में रखा चाकू उठाया और सुरक्षा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहर निगल लिया। दोपहर को पड़ोसी किसी काम से बिजेंद्र के घर पहुंचे। यहां सुरक्षा की डेडबॉडी पड़ी थी और अनिल भी बेसुध था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बिजेंद्र को दी। परिवार के लोग उसे अनिल को इलाज के लिए PGI ले गए।

कलानौर थाने के SHO सुलेंद्र नागर ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि अनिल ने सुरक्षा को रोकने के लिए चाकू से वार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!