सोनीपत के गांव भैंसवाल खुर्द निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम में रोहतक ड्यूटी करते हैं। वे चार भाई-बहन हैं। सोमवार सुबह उनके बड़े भाई प्रवीन दूध बेचने के लिए बाइक से रोहतक आए थे। वह भी रात की ड्यूटी करके भाई के पीछे-पीछे बाइक से घर जा रहे थे।
जसिया चौक के पास पहुंचे तेज रफ्तार कार चालक ने गफलत व लापरवाही से उनके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जसिया चौक पर कार की टक्कर से बुलेट सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके छोटे भाई ने राहगीरों की मदद से पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
