रोहतक के कलानौर स्थित टिकाणा सति भाई सांई दास में 19 मई को सुबह 7:30 बजे महंत सतीश दास चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। यह कार्यक्रम महंत हरनाम दास महाराज और महंत सतीश दास महाराज की छत्रछाया में आयोजित होगा।
जहां टिकाणा श्री सति भाई सांई दास गद्दी नशीन महंत रामसुखदास महाराज व विभिन्न गुरु गद्दियों के संत महापुरुष के सानिध्य में चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शामिल होंगे। इसके अलावा एलपीएस बोसार्ड रोहतक के एमडी राजेश जैन, डॉ. आदित्य बत्रा, रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, डॉक्टर करण भूटानी और डॉक्टर सतीश भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

