ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के कारण हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की रद्द की गई छुट्टियों को अब बहाल कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिलों के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) और प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) को लेटर जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब छुट्टी लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
गौरतलब है कि 10 मई को स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया था। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया था।

तनाव को देखते हुए सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित अन्य डिपार्टमेंट के कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी तक रद्द कर दी गई थी, ताकि किसी भी आपत स्थित से निपटने के लिए देश तैयार रहे। अब स्थिति नियंत्रण में होने व माहौल सुधरने के बाद इन आदेशों को वापस लिया जा रहा है।
