गुरुग्राम में पॉश इलाके MG रोड और बस स्टैंड के पास देह व्यापार के लिए ग्राहक तलाश रही कुछ युवतियों को पुलिस ने डिटेन किया। रात के समय विशेष अभियान चलाकर पुलिस 23 लड़कियों को पकड़ कर थाने लग गई, लेकिन इनके खिलाफ कोई शिकायत या सबूत नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पुलिस को काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें मिल रही थी कि बस अड्‌डा और एमजी रोड पर काफी संख्या में कॉल गर्ल्स ग्राहक की तलाश में खड़ी होती हैं। जो सरेराह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

पुलिस ने चलाया विशेष ड्राइव

मंगलवार रात को डीसीपी वेस्ट करण गोयल के नेतृत्व में एसीपी सिटी, एसएचओ सिटी, महिला थाना पश्चिम, एसएचओ डीएलएफ फेज-1, एसएचओ थाना फेज-2, दुर्गा शक्ति टीम, SIS और एसएचओ महिला थाना सेक्टर-51 की पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत देह व्यापार के लिए खड़ी रहने वाली लड़कियों को चेक करने के लिए टीमें MG रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचीं।

पुलिस को देखकर मची भगदड़

पुलिस की टीमें जब एमजी रोड पर पहुंची तो वहां खड़ी गर्ल्स में हड़कंप मच गया। जिसे जहां रास्ता मिला वहीं भागने लगीं। पुलिस ने कुछ लड़कियों को यहां से पकड़ा। इसके बाद बस अड्‌डे पर ड्राइव चलाया गया। यहां भी लड़कियां ग्राहक की तलाश में थीं। 23 लड़कियों को पुलिस टीमों ने हिरासत में लिया। पुलिस टीमों ने इन लड़कियों को आगे से इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी देकर छोड़ा दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!