फतेहाबाद के भूना का रहने वाला सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। सूरज राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि नेहा प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का काम करती थी।

सूरज अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर का शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। कुछ दिन पहले नेहा झगड़े के बाद बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी।

दो-तीन दिन बाद सूरज ने ससुरालियों से रिक्वेस्ट की और नेहा को वापस भेजने के लिए गिड़गिड़ाया। इसके बाद नेहा व बच्चों को घर ले आया था। शुक्रवार देर रात दोनों में फिर से झगड़ा हो गया

इस बीच सूरज ने चटनी कूटने वाली कुंडी उठाकर नेहा के सिर में दे मारी। इससे नेहा लहूलुहान होकर वहीं चारपाई पर गिर पड़ी। इसके बाद सूरज दीवार फांदकर घर से भाग गया।

मृतका के फूफा ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि नेहा की मौत हो गई है। उसने मौके पर पहुंच कर देखा तो नेहा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद नेहा की बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पापा ने मम्मी के सिर में पत्थर की कुंडी मारी है। कई बार वार किए, जिससे उसके सिर से खून निकल आया था। फूफा ने नेहा के किसी भी तरह के अफेयर को नकार दिया।

मायके वालों ने कहा कि वह कल शाम को ही नेहा को यहां छोड़कर गए थे। कुछ दिन पहले सूरज और नेहा के बीच झगड़ा हुआ था। इस कारण नेहा मायके चली गई थी। सूरज और नेहा के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है।

नरवाना शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक की टीम भी छानबीन कर रही है। जिन लोगों के नाम आरोपी ने लिखे हैं, पुलिस उनके बारे में भी जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!