करनाल में कोर्ट के बाहर बदमाश और वकील को गोलियां मार दी गईं। दोनों कोर्ट के बाहर रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश हैप्पी घरौंडा का रहने वाला है। उसके ऊपर 4 केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल काट चुका है। वह एक केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वहीं घायल वकील गुरविंद्र पानीपत का रहने वाला है। वह करनाल में वकील से मिलने आया था।घटना बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे करनाल के सेक्टर 12 स्थित कोर्ट के बाहर सामने आई।

जानकारी के अनुसार हैप्पी घरौंडा थाने में दर्ज मारपीट के केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वह कोर्ट में पेशी के बाद वकील विक्रम के चैंबर में आया। इसके बाद हैप्पी दोस्तों के साथ कोर्ट के बाहर एक रेहड़ी पर फ्रूट चाट खाने चला गया। उसी के पास पानीपत के वकील गुरविंद्र खड़े थे। वह भी रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे।

इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर 2 युवक आए। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा ढका हुआ था। उन्होंने बाइक रोकने के बाद हैप्पी पर निशाना लगाया और 4 से 6 राउंड फायर किए। इसके बाद फरार हो गए।

हैप्पी की टांग व पेट में और गुरविंद्र को पेट में गोली लगी। दोनों लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है

गुरविंद्र सिंह के साथ बैठे उनके रिश्तेदार सतविंदर सिंह ने बताया कि हम यहां पर बैठकर फ्रूट खा रहे थे। एकदम से गोलियां चली और मेरे मामा के लड़के गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कहीं से ब्लीडिंग हो रही है। जब देखा तो उनको भी गोली लगी हुई थी। उनको हम अस्पताल में लेकर चले गए। गुरविंदर पानीपत में वकील हैं। यहां किसी वकील से मिलने के लिए आए थे।

हैप्पी पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 2 घरौंडा थाने और 2 केस करनाल के सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, अवैध असला रखने, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले शामिल हैं। इन मामलों में वह जेल भी काट चुका है। घरौंडा के एक केस में हैप्पी बरी भी हो चुका है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!