रोहतक पुलिस की टीम ने टिटौली निवासी देवव्रत के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। अज्ञात आरोपियो द्वारा देवव्रत पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया गया था। हमले के दौरान लगी चोटो के कारण दौराने ईलाज देवव्रत की मौत हो गई। आरोपी को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर रिषभ सोढी ने बताया कि दिनांक 17.03.2025 को टिटौली निवासी देवव्रत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 17.03.2025 को देवव्रत अपनी मोटरसाइकिल से डयूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे देवव्रत अपने गांव के बाहर बनी नहर के पास पहुंचा तो एक टाटा नेकसोन कार ने जान से मारने की नीयत से कार चढाने की कोशिश की। देवव्रत ने अपना बचाव किया और मोटरसाइकिल मिट्टी के ढेर पर जा गिरी। कार से 5/6 युवक हाथो मे लोहे के पाइप व पिस्तौल सहित बाहर आये। देवव्रत खेतो की तरफ भागने लगा। युवको ने देवव्रत को घेर लिया और लोहे के पाइपो से देवव्रत के पैरो पर वार कर दोनो टागे तोड दी। शोर सुनकर भीड इक्ठ्ठा होते देख युवक मौके से फरार हो गये। देवव्रत को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस मे भर्ती कराया गया। दिनांक 23.03.2025 को दौराने ईलाज देवव्रत की मौत हो गई। दिनांक 24.03.2025 को देवव्रत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मामले की जांच स.उप.नि. कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामले मे हत्या की धारा जोडी गई। दिनांक 28.03.2025 को सुरेन्द्र उर्फ दला पुत्र सतनारायण निवासी टिटौली को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!