रोहतक पुलिस की टीम ने सांपला कॉलेज में समचाना निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमला की वारदात मे शामिल दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि समचाना निवासी दीपांशु की शिकायत के आधार पर थाना सांपला मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दीपांशु गवर्नमेंट कॉलेज सांपला मे पढता है। पारस निवासी सुनारिया भी इसी कॉलेज मे पढता है। दिनांक 27.01.2025 को दीपांशु व उसके साथी अंकित के साथ लड़ाई झगडा कर थप्पड़ मारे। दिनांक 29.01.2025 को दीपांशु अपने साथियो के साथ कॉलेज मे गेट के पास बैठे हुये थे। तभी पारस अपने 10/12 साथियो के साथ वंहा आया। पारस के 3/4 साथी हाथो मे लकडी के बीटे लिये हुये थे। जिन्होने आते ही गाली गलौच देना शुरु कर दिया। पारस व उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट शुरु कर दी। युवक ने दीपांशु पर फॉयर किया। गोली की आवाज़ सुनकर दीपांशु नीचे गिर गया। पारस व उसके साथियों ने दीपांशु पर बिट्टे से कई वार किये। युवक जान की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि. दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 27.03.2025 को आरोपी प्रभात पुत्र राजसिंह निवासी शीतल नगर रोहतक व नवीन पुत्र रमेश निवासी सुनारियां को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
