हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 27 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फरीदाबाद जिले का बोपोनी एरिया सबसे गर्म रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान 29 और 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बाद में मौसम साफ और खुश्क संभावित है।

बीते 24 घंटे में बदले अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा चंडीगढ़ के तापमान में बढ़ोतरी हुई। जहां का तापमान 0.8 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट सोनीपत के जगदीशपुर केवीके में हुई। जहां 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरकर 35.7 डिग्री पर पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!