रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अलग-2 स्थानों पर अलग-2 पुलिस टीमों ने छापेमारी करते हुए पिछले दो दिनो मे कुल 68 व्यक्तियो को काबू किया गया है। व्यक्तियों के खिलाफ 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।


सहायक पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशि शेखर के नेतृत्व मे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने व हंगामा करने वालो के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।
लोगों को बस स्टैंड, शराब की दुकानो के आस पास, गांवो मे, सड़क किनारे, फुटपाथ पर, पीजी या होटल के बाहर, पार्क, मैदान, गाड़ी के अन्दर बैठकर शराब का सेवन करते हुए या हंगामा करते हुये इत्यादि स्थानो से काबू किया गया है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना आर्य नगर पुलिस द्वारा 03 व्यक्ति, थाना शहर रोहतक पुलिस द्वारा 04 व्यक्ति, थाना सांपला पुलिस टीम द्वारा 06 व्यक्ति, महम टीम द्वारा 06, शिवाजी कॉलोनी टीम द्वारा 01, कलानौर टीम द्वारा 07, पीजीआईएमएस की टीम द्वारा 06, लाखनमाजरा पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्ति, सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा 10 व्यक्ति, सदर पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्ति व पुरानी सब्जी मंडी पुलिस टीम द्वारा 11 व्यक्तियो को व महिला पुलिस टीम द्वारा 09 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हगांमा करते हुए काबू किया गया है। रोहतक पुलिस द्वारा पिछले 5 दिनो मे अब तक कुल 312 व्यक्तियों को क़ाबू किया जा चुका है। जिला पुलिस दवारा सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन करने व शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन न करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!