Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ़ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से दो देसी पिस्तौल, दो मैगज़ीन व 03 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।


प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ़ उप.नि सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही हरीश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम खाट्टू श्याम जी मंदिर चौक बहुअकबरपुर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुये मोखरा फ्लाईओवर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोहित उर्फ रैंचो पुत्र बलवान निवासी मोखरा जिला रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल, दो मैगज़ीन व 03 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 45/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!