बहादुरगढ़ में शनिवार को पुलिस चौकी के पास घर में AC का कंप्रेसर फट गया। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, व्यक्ति और 2 बच्चे हैं। वहीं 5वां व्यक्ति घायल है। घायल को PGI रेफर किया गया है। लोगों के मुताबिक घर में 2 ब्लास्ट हुए हैं। पहला ब्लास्ट हल्का था दूसरा वाला काफी तेज था। घटना की जानकारी मिलने के बाद DCP मयंक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसा बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में हुआ है। पड़ोसी ने बताया कि ब्लास्ट के बाद मकान में आग लग गई। पहले हमने हथौड़े से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं टूटा। इसके बाद और लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा।

बताया कि अंदर धुआं भरा था। एक सरदार का हाथ जला हुआ था। इसके अलावा वहां 2 बच्चे और एक महिला थी। उनकी मौत हो चुकी थी। वे सब लोग जले हुए थे। मरने वालों में 4 लोग शामिल हैं। इसमें 2 बड़े हैं और 2 छोटे बच्चे हैं। एक सरदार घायल है। घर में 5 लोग थे। अंदर वाले कमरे में AC कंप्रेसर फटा है। उन्होंने बताया कि ये सिख परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। घर एक मंजिला है। घर अंदर से लॉक था। ऐसे में घर का दरवाजा तोड़ना पड़ा।

पड़ोसियों ने कहा कि इससे पहले इसी घर में एक टीचर ने सुसाइड किया था। उन्होंने फांसी लगाई थी। इसके बाद उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। जिस परिवार के साथ हादसा हुआ है वो हाल ही में शिफ्ट हुआ था। परिवार से बातचीत कम ही रहती थी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि 4 लोगों की ब्लास्ट में मौत हुई है, जबकि 1 गंभीर घायल है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर में रखा सिलेंडर सही सलामत है, AC यूनिट को नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट बहुत खतरनाक था। फर्श की टाइल भी टूट गई है।

मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हरिपाल सिंह के रूप में हुई है। वह बिजनेसमैन था। हरिपाल अपने बच्चों और पत्नी के साथ करीब 7 महीने पहले यहां रहने आया था। शवों को कब्जे में लेकर शहर के सामान्य अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!