रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान शाम 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक चलाया गया। अभियान के तहत अलग-2 स्थानों पर अलग-2 पुलिस टीमों ने छापेमारी करते हुए कुल 59 व्यक्तियो को काबू किया गया है। व्यक्तियों के खिलाफ 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।


सहायक पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशि शेखर ने बताया है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने व हंगामा करने वाले स्थानों को चिन्हित किया गये है। छापेमारी के दौरान इन स्थानों से लोगों को सड़क किनारे, फुटपाथ पर या गाड़ी के अन्दर बैठकर शराब का सेवन करते हुए या हंगामा करते हुये पाये गये।

आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की गई है। थाना आर्य नगर पुलिस द्वारा 4 व्यक्ति, थाना शहर रोहतक पुलिस द्वारा 5 व्यक्ति, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्ति, थाना सांपला पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्ति, महम पुलिस टीम द्वारा 10, बहुअकबरपुर पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्ति, लाखनमाजरा पुलिस टीम द्वारा 13 व्यक्ति, सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्ति, सदर पुलिस टीम द्वारा 04 व्यक्ति व पुरानी सब्जी मंडी पुलिस टीम द्वारा 10 व्यक्तियो को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हगांमा करते हुए काबू किया गया है। जिला पुलिस दवारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन न करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!