हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 20 मार्च को फरीदाबाद हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा

जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब मौसम साफ होने से गर्मी भी दस्तक दे रही है। खासकर दिन में जब धूप खिलती है तो तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। अगर आने वाले सप्ताह की बात करें तो तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 21 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना के चलते हल्की हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है तथा 21 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण रात्रि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!