डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लाया गया। दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख को दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा आश्रम में बिताए। 8 फरवरी 2025 को वह बरनावा आश्रम पहुंचा, जहां उसने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना समय बिताया।

पैरोल समाप्त होने पर बरनावा आश्रम के बाहर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर बिनौली आश्रम पहुंचे, जहां से करीब 3:17 बजे चार सफेद लग्जरी गाड़ियों के काफिले में राम रहीम को मेरठ के रास्ते रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।

गुरमीत राम रहीम पिछले कुछ वर्षों में कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है जिसको लेकर कई बार विवाद भी सामने आया है कि आखिर चुनाव के दौरान ही डेराप्रमुख को पैरोल क्यों दी जाती है।

  • 17 जून, 2022 – 30 दिन।
  • 15 अक्टूबर, 2022 – 40 दिन।
  • 21 जनवरी, 2023 – 40 दिन।
  • 20 जुलाई, 2023 – 30 दिन।
  • 21 नवंबर, 2023 – 21 दिन।
  • 19 जनवरी, 2024 – 50 दिन।
  • 13 अगस्त, 2024 – 21 दिन।
  • 2 अक्टूबर, 2024 – 20 दिन।
  • 8 फरवरी, 2025 – 20 दिन।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!