प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का आज 43वां दिन है। मात्र 2 दिन में मेला खत्म हो जाएगा। अब तक करीब 62 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज संगम में डुबकी लगाने कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ पहुंचीं है। इस दौरान कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। कैटरीना का पारंपरिक रूप बहुत ही साधारण और सुंदर था, जिसमें उन्होंने पीच कलर का सूट पहना हुआ था। उनके इस सिंपल और आकर्षक लुक को फैंस द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। यह उनकी एक और धार्मिक यात्रा है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

कैटरीना कैफ और उनकी सास का धार्मिक यात्रा पर जाना कोई नई बात नहीं है। दोनों अक्सर मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाते रहते हैं। कुछ समय पहले, यह जोड़ी शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने भी गई थी। वहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थीं, जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की गई थीं।

इससे पहले, कैटरीना के पति विक्की कौशल भी महाकुंभ में गए थे। वह अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन के दौरान महाकुंभ पहुंचे थे। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद विक्की ने कहा था, “बहुत अच्छा लग रहा है। हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कब हमें यहां आने का अवसर मिलेगा। अब जब हम यहां हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ ने अपनी आखिरी फिल्म टाइगर 3 में दमदार भूमिका निभाई थी, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसके बाद से वह बड़े पर्दे से थोड़ी दूर हैं, लेकिन वह इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी थी। इसके अलावा, कैटरीना अपने बिजनेस में भी काफी व्यस्त हैं और इसे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ के चलते संगम में स्नान किया। महाकुंभ का आज 43वां दिन है। कुंभ को खत्म होने में अब केवल 2 दिन बचे हैं। इसी बीच एक्टर के प्रयागराज पहुंचने के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद एक्टर ने उत्तर प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैं सीएम योगी को इतना अच्छा मैनेजमेंट करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!