महाकुंभ में 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इतिहास में ये सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं।
महाकुंभ में आज फिर श्रद्धालुओं की भीड़ है। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। थोड़ी देर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा।
कल शनिवार और फिर रविवार है। ऐसे में प्रशासन का अनुमान है कि वीकेंड पर भीड़ उमड़ सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें।
योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी।
