हरियाणा के रोहतक जिले के महम में बंद आरा की दुकान को बहाने से खुलवा कर पिता-पुत्र, मां और पत्नी पर लाठी-डंडो के साथ आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान एक सोने की चेन भी गायब हो गई। वारदात को अंजाम देन के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। मामले की शिकायत सोमवार देर शाम पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्यों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महम थाना पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह वार्ड 5 महम का रहने वाला है। उसकी घर के नीचे ही आरा मशीन की दुकान है। 27 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे वह काम खत्म व दुकान बंद कर उपर घर में चला गया था। इसी दौरान किसी ने दुकान का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया। जब उसने नीचे जाकर देखा तो बाहर खड़े एक लड़के ने कहा कि मैं बंसी का पौता हूं, जो नगरपालिका महम में सफाई कर्मचारी है। इसके बाद उसने किसी और प्रतिष्ठ व्यक्ति का नाम लिया और कहा कि घर पर एमरजेंसी है, सामान दे दो।
जब वह सामान देने लगा तो उक्त युवकों ने उसके पिता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध पंकज ने किया तो युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। चंद मिनट में वहां दिल्ली नंबर की एक सिल्वर SWIFT गाड़ी आकर रूकी और उसमें से चार लड़के निकले। चारों ने वहां आते ही आरे के बाहर रखे डंडे उठा लिए और आरे के अंदर आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। बचाव में आई पंकज की मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की।

वारदात के दौरान कुल तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां इक्ट्‌ठा होने लगे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार होने के दौरान आरोपियों ने भविष्य में जान से मारने की भी धमकी दी। इस पूरी घटना के दौरान पंकज की मां की सोने की चेन गायब हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!