रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में एक स्टूडेंट ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मार ली है। गोली छात्र के सिर में लगी है, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है।

घायल छात्र की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। वह रोहतक जिले के गांव छिछड का रहने वाला है।​ इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। अभी तक खुद को गोली मारने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुमित कुमार MDU में बीपीएड का छात्र है। वह आज हिस्ट्री डिपार्टमेंट में आया हुआ था। यहां उसकी परीक्षा थी। यहीं पर अज्ञात कारणों से उसने शूटिंग रेंज की पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। सुमित शूटिंग का खिलाड़ी भी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!