पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस खेतों में पलट गई। जिसमें कुछ बच्चे घायल हुए हैं। स्कूल बस के पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार पंचकूला के बरवाला के रामगढ़ इलाके में स्थित गांव कणोली से गांव खंगेसरा की ओर जा रही सतलुज पब्लिक स्कूल की बस (CH01TA 3209) गुरुवार सुबह को हादसे का शिकार हो गई। बस में पांच बच्चे सवार थे।

गांव गढ़ी कोटाहा के निवासी ड्राइवर मनीष कुमार बस चला रहे थे। अचानक से स्कूल बस बेकाबू होकर रोड किनारे खेत में पलट गई। हादसे में एक बच्चे को चोट आई है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बस के पलटते ही इसमें सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। आस पास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। बस के पलटने से उसके दरवाजे भी बंद हो गए थे, क्योंकि बस दरवाजे की तरफ से ही पलटी थी। बस के शीशे तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला गया।

यह बच्चे पंचकूला के गांव बरवाला से स्कूल में आयोजित 15 अगस्त के कार्यक्रम में जा रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ, बारिश काफी तेज हो रही थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!