आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यात्रा आम आदमी पार्टी ऑफिस से अंबेडकर चौक होती हुई सुभाष चौक पर संपन्न हुई ।
सुभाष चौक पर पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र हुड्डा एवं पूर्व पार्षद सुरेश मुंजाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पूर्व पार्षद एवम वरिष्ठ नेता सुरेश मुंजाल जी ने कहा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम उन शहीदों को नमन करते है जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश को आजाद करवाया उन्हीं की बदौलत आज हम चैन की सांस ले रहे हैं ।
इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों, प्रदेशवासियों और रोहतकवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।यात्रा संपन्न होने के बाद पार्टी कार्यालय में लड्डू बाटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर भूषण वाधवा ,राजन मुंजाल,जसबीर कुमार ,सोनू हनुमान ,जसवंत सिंह प्रवीण गुस्कानी , शिव मोहन गुप्ता मुकेश सैनी ,राजेश बागड़ी ,अरुण कटारिया ,सोनिया दत्ता ,रामप्रकाश सुतवाल ,पवन कपूर ,प्रकाश बिडलैन संदीप कुमार ,अमन मुंजाल ,राजन कपूर ,विभु आहूजा ,भव्य देशवाल संजय अहलूवालिया ,राकेश ढल अशोक मिगलानी,सुरेश गांधी आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे
