HSNCB रोहतक यूनिट ने पानीपत में छापेमारी करते हुए एक नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पानीपत के गांव पाथरी निवासी भारती अपने मकान के सामने भारी मात्रा में चरस लिए हुए है और बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने छापेमारी की तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। वहीं टीम ने पीछा करके पकड़ा। जिसकी पहचान गांव पाथरी निवासी भारती के रूप में हुई। जिसके पास काले रंग की थैली मिली।
इसके बाद राजपत्रित अधिकारी पानीपत ईटीओ डॉ. अजय कुमार को मौके पर बुलाया गया। जिनके सामने आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान भारती के पास मिली थैली को चेक करने पर उसमे चरस मिली। जिसका वजन एक किलो 203 ग्राम हुआ। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जांच आरंभ कर दी। इस चरस की बाजार में कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। वहीं आरोपी भारती 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है।
