रोहतक लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर ढाई बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 9 बजे तक आने की उम्मीद है।

इस सीट के अधीन 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें ये रोहतक, महम, कलानौर, गढ़ी-सांपला-किलोई, झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़ व कोसली विधानसभा शामिल है।

मतगणना के लिए 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 5 लेयर में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां से दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा और अरविंद शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसके लिए सीआर पॉलिटेक्निक के जिम्नेजियम हॉल में पोस्टल बैलेट की गणना करवाई जाएगी। इस हॉल में पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 20 टेबल लगाई हैं। इसके अलावा जिला की चारों विधानसभाओं में मतगणना के लिए एआरओ टेबल के अलावा 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। महम व गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में मतगणना के 17 राउंड, रोहतक विधानसभा के लिए 13 राउंड तथा कलानौर विधानसभा के लिए 15 राउंड होंगे।

​​​​​​​रोहतक संसदीय क्षेत्र में कुल 65.69% मतदान हुआ है। वहीं महम विधानसभा में 69.80%, गढ़ी-सांपला-किलोई में 69.78%, रोहतक में 60.71% तथा कलानौर (अनुसूचित जाति) में 66.93%, मतदान हुआ। झज्जर जिला की बहादुरगढ़ विधानसभा में 59.34%, बादली विधानसभा में 65.71%, झज्जर (अनुसूचित जाति) में 65.26% और बेरी में 64.97% मतदान हुआ। जबकि रेवाड़ी जिले की कोसली विधानसभा में 68.76% मतदान हुआ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!