भिवानी में मतदान के लिए बनाए गए पिंक व मॉडल बूथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तोशाम के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पंचायत घर में बनाए गए पिंक व मॉडल बूथों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाकर बनाया गया।

प्रवेश द्वार मतदान करने के लिए आने वाली महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं। दोनों बूथों पर रंगोली भी आकर्षित कर रही थी।

पिंक बूथ में मतदान करवाने की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की रही। जहां पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय कर्मचारी के रूप में महिलाएं ही तैनात की गई थी। इसी तरह पंचायत घर में बने मॉडल बूथ को भी सजाया गया था। पिंक बूथ व मॉडल बूथ पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। महिलाएं और पुरुष मतदान कर बाहर आने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!