महम (रोहतक), 7 नवंबर। दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों की बिक्री रोकने के लिए रोहतक जिले के महम में पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को टीम ने महम के मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों के यहां छापेमारी की और जांच के दौरान पटाखे जब्त किए।

प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए भिवानी रोड स्थित राजकीय विद्यालय के मैदान को निर्धारित किया गया है। दुकानदारों को इसी स्थान पर पटाखे बेचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद मुख्य बाजार में पटाखों की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

SHO ने दी चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी रोशन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थान पर ही की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की

एसडीएम विपिन कुमार और थाना प्रभारी रोशन ने क्षेत्र के लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

प्रशासन ने लोगों से त्योहार के दौरान नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!