हाल ही में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की धूम-धाम से शादी हुई। कुछ दिनों आरती के पति दीपक चौहान अपनी पत्नी के लिए पहली रसोई की रस्म करते दिखे थे। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए मैगी बनाई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी अपनी पहली रसोई की रस्म निभाई। लाल जोड़े में सजी- धजी आरती किचन में हलवा बनाती दिखीं। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसके साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत का कैप्शन भी दिया- ‘पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर।’

बता दें, एक्ट्रेस ने शादी के करीब 11 दिन बाद किचन में कदम रखा है और अपने ससुरालवालों के लिए मीठा बनाया। इस दौरान उन्होंने लाल कलर का आउटफिट पहना था और नई दुल्हन के रूप में खूब जंच रही थीं।

लोगों ने इस पोस्ट पर जहां खूब प्यार भरसाया वहीं एक्ट्रेस माही विज आरती को सरनेम बदलने की सलाह दे डाली। 

आरती शादी के बाद की हर स्पेशल पल के वीडियो को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन्होंने ससुराल में हुए स्वागत की भी वीडियो शेयर की और ससुरालवालों की तारीफों के पुल बांधे।

उन्होंने वीडियो के साथ लंबा सा नोट शेयर करते हुए लिखा , ‘एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत को लेकर कभी कोई सपना नहीं देखा था! मेरा खिलखिलाना, मेरी मुस्कुराहट, मेरी आंखों में बच्चों जैसा एक्साइटमेंट आपको बताता है कि मुझे नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। एक इतना बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितनी लकी हूं।”

जिन लोगों को नहीं पता, बता दें 5 अप्रैल को आरती ने दीपक संग 7 फेरे लिए थे। इसमें टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। वहीं मामा गोविन्दा जो काफी समय से कृष्णा से नाराज चल रहे थे, वो भी सारे गिले- शिकवे भूलाकर भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!