रोहतक के महम स्थित मामराजपुरा में 18 अप्रैल को प्लाट से चोरी की घटना सामने आई है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी 2 लोग कैद हुए हैं. जो रेहड़ी-पटरी पर मोटरसाइकिल चलाकर और लोहे के गार्टर चुराकर आते-जाते नजर आ रहे हैं। मामले की शिकायत पीड़ित ने महम थाने को दे दी है।

शिकायत में बताया गया कि उसका एक प्लाट है, जिसमें लोहे के गार्टर रखे हुए हैं। 18 अप्रैल को उनके प्लांट से लोहे के गार्टर चोरी हो गए। जब वे प्लाट पर पहुंचे तो उन्हें गार्टर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। अमरजीत ने बताया कि उनके पास में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए। जो 2 व्यक्ति लोहे के गार्टर चोरी करके जाते व आते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल रेहड़ी पर लोहे के गार्टर चोरी करके ले गए हैं।

मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। अमरजीत ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही। साथी उसके गार्टर की कीमत भी कम दर्शाई गई है। महम थाना के SHO सत्यपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जा रही है। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!