रोहतक स्थित पीजीआई में गर्मियों को लेकर समय में बदलाव की मांग उठाई जा रही है। जिसको लेकर एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं अब पैरामेडिकल व अन्य कोर्सों के छात्र-छात्राएं भी जुड़ चुके हैं। उन्होंने पीजीआईएमएस के डायरेक्टर को पत्र लिखकर मांग की कि समय पुनः 8 से 2 बजे तक किया जाए। ताकि वे गर्मी में बार-बार आने-जाने से बच सके। साथ ही जॉइंट एक्शन कमेटी सोमवार को पुनः डायरेक्टर एवं वीसी को ज्ञापन सौंपेगी।
बता दें कि 13 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधि दल मिला था। उन्होंने समय के बदलाव के मुद्दे पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया था, लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आया है।
इस मांग को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं पीजीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सोमवार को डायरेक्ट एवं वीसी से मिलकर पुनः ज्ञापन सौंपेगे। वहीं इस दौरान आगे की रणनीति तय करेंगे। समय में बदलाव की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से कर्मचारी एवं चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मांग है कि समय को 8 बजे से 2 बजे तक किया जाए, जबकि फिलहाल समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक है। गर्मी के मौसम में समय लेट का होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से सरकार से ओपीडी के समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक सरकार की तरफ से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। मांग पूरी नहीं होने तक उनका विरोध लगातार जारी रहेगा।
