रोहतक में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर गोलियां बरसा दीं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए PGI में भर्ती कराया गया है। घटना महम के भिवानी स्टैंड की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। मृतक की पहचान निंदाना गांव निवासी वजीर (58) के रूप में हुई है। किशनगढ़ गांव का बल्लू नंबरदार गंभीर रूप से घायल है।

घटनास्थल पर पड़ा वजीर का शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वजीर का बेटा अशोक डीसी गैंग का सदस्य है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में वजीर की हत्या की गई है। निंदाना गांव में एक दशक से अधिक समय से 2 गुटों में रंजिश चली आ रही है। 6 लोगों की हत्या हो चुकी है।

पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसर, बल्लू व वजीर महम स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर करीब 2 युवक आए। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली बल्लू को जा लगी। वजीर पर कई गोलियां बरसाई गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

बल्लू नंबरदार की हालत नाजुक

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। बल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए PGI भेज दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!