रोहतक पुराने शहर के 12 मोहल्लों और पॉश इलाकों में सोमवार को पेयजलापूर्ति बाधित रही। गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी का वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ा। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने जल संकट की वजह जेएलएन में नहरी पानी बंद किया जाना बताया। दरअसल, सात दिन पहले जेएलएन में दो बच्चों के डूबने पर रविवार को खुबड़ूहेड से नहरी पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसी बहाने पब्लिक हेल्थ ने सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति में कटौती कर दी। इसके चलते पुराने शहर स्थित गोहाना अड्डा बूस्टर, पाड़ा मोहल्ला बूस्टर, डेयरी मोहल्ला बूस्टर और जुलाहा चौक बूस्टर से सोमवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं की गई। इसके अलावा, सुभाष नगर, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, भरत कॉलोनी आदि एरिया में भी पानी की सप्लाई नहीं चल पाई।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन राम निवास ने बताया कि रविवार को जेएलएन में पानी बंद किया था, लेकिन सोमवार की दोपहर दो बजे खुबड़ूहेड से दोबारा 2400 क्यूसिक पानी जेएलएन में छोड़ा गया है। जोकि सोमवार की शाम तक रोहतक पहंंुच गया। नहर में पानी आने पर दोनों टाइम जलापूर्ति करेंगे ^जेएलएन नहर में पानी बंद होने की वजह से प्रथम जलघर से सप्लाई एक टाइम कर दी गई है। नहर में फिर से पानी आने के बाद सुबह-शाम दोनों टाइम पीने के पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ।
