रोहतक में महिला के पॉलिथीन बैग से कैश, एटीएम, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी हो गए। वारदात उस समय हुई महिला बैंक में पैसे जमा करवाने गई थी। जब बैंक बंद मिला तो वह ई-रिक्शा में बैठकर वापस आ गई। इसी दौरान बीच रास्ते में उसके पैसे व अन्य सामान चोरी हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

न्यू विजय नगर निवासी बिमला देवी ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को हिसार रोड इंदिरा कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक में गई थी। वहां पर उसे 33 हजार रुपए बैंक में जमा करवाने थे। इसलिए वह घर से ही पैसे लेकर गई थी। वहां जाकर देखा तो बैंक बंद मिला। वह ई-रिक्शा लेकर झज्जर रोड फोटो वाली गली में आई और वहां से दूसरी ई-रिक्शा लेकर घर चली गई।

जब उसने अपना पॉलिथीन का बैग चेक किया तो देखा कि उसमें कैश नहीं हैं। साथ ही उसमें से 33 हजार पैसों के साथ पीएनबी बैंक का एटीएम, पैन कार्ड आदि दस्तावेज भी नहीं मिले। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!