जींद में युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने रेप किया। इसके बाद उसके साथियों ने भी पीड़िता के साथ गैंगरेप कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव के ही रविंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद रविंद्र के ही जानकार विजय, पौना, प्रदीप, सुनील, अशोक, प्रदीप, जीतू, सोनू और गांव लोहचब निवासी दीपक ने उसके साथ रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

बाद में रविंद्र शादी से भी मुकर गया। बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!