हरियाणा में अभी 4 दिन और मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर स्पीड से ठंडी हवाएं भी चलेगी।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि सूबे में मौसम आमतौर पर 3 अप्रैल तक खुश्क रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव संभावित है।

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अंबाला में न्यूनतम तापमान 17.4 और नूंह का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। रोहतक में रात का न्यूनतम तापमान 21.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, 2 दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!