हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 25 मई को वोटिंग होगी।
पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। 13 मार्च को विधानसभा सेशन के दौरान मनोहर लाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्हें भाजपा ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फिलहाल हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। नायब सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं।
