भले ही जमाना बदल रहा है लेकिन लड़कियां आज भी समाज में सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन सामने आने वाली रेप की खबरें सुनकर और भी डर लगने लगता है। खासकर शहरों में ऐसे मामले काफी सुनने को मिलते हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली से एक रेप का मामला सामने आया है। यह पर नाबालिग 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप की यह घटना दिल्ली के पांडव नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी की मानें तो इसी इलाके में रहने वाली 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। यह रेप किसी दूसरे समुदाय के शख्स ने किया है। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उनका कहना है कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है।

इस घटना के बाद बच्ची के परिवार वाले और आसपास के लोग काफी गुस्से में हैं। बच्चे के परिवार और आस-पास के लोगों ने पांडव नगर इलाके में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है। हालांकि होली को देखते हुए पुलिस इस मामले को कंट्रोल करती हुई दिख रही है। पुलिस की टीम लोगों पर नजर भी रख रही है और जानकारी की मानें तो अब माहौल शांत है।  

पीड़ित बच्ची महज 4 साल की थी वह आरोपी अरमान की बहन के घर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। इसी कारण वह उसे जानता था। आरोपी की उम्र 34 साल थी। इस मामले में दिल्ली की डीएसपी ने बताया कि यह घटना बीते दिन शनिवार की है। अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की पॉक्सो एक्ट और आईपीसी 376 की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को ऑल इंडिया मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उसकी हालत ठीक है। वहीं इस मामले के बाद इलाके में अब शांति है।

आपको बता दें कि इसी महीने में दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से भी दुष्कर्म का मामला भी सामने आ चुका था। उस आरोपी ने ज्योतिष सिखाने के बहाने पीड़िता के साथ नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसे अपने दोस्त के घर ले गया था। फिर आरोपी ने पीड़िता की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!