रोहतक के गांव मदीना हाल न्यू विशाल नगर निवासी संदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता करीब 74 वर्षीय कृष्ण दांगी वीरवार शाम को घूमने के लिए गए थे। हुड्डा सिटी पार्क में जाते समय करीब शाम 6 बजे एक मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण कृष्ण दांगी सड़क पर गिर गए। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई।
शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे। जहां घायल पिता को संभाला। वहीं घायल पिता को लहूलुहान अवस्था में रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
