करनाल में तरावड़ी के सौंकड़ा रोड पर एक ट्रॉले ने बाइक पर सवार कबड्डी खिलाड़ी को कुचल दिया, जिससे उसकी माैत हो गई। खिलाड़ी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सौकड़ा से तरावड़ी की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों काे सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बस्तली गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश कुमार का कबड्डी का प्लेयर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सौंकड़ा से तरावड़ी की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि सामने से पहले एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे वह और उसका साथी सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने सुरेश को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि सुरेश का शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर रक्त को पानी से साफ किया।

राहगीरों व वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर जगह जगह गड्डे बने हुए है और सड़क भी काफी संकरी है। जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता ही रहता है। शासन और प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है सुरेश गांव में ही कबड्डी खेला करता था। सुरेश के पास तीन बच्चे है, जिसमें एक लड़की और दो लड़के है। सुरेश की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!