रोहतक के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे एडवोकेट हैं। 3 मार्च को वह निजी काम से बेटे अमित के पास दिल्ली गए थे। पूरा परिवार बाहर जाने के कारण उनका मकान बंद था। वहीं, 8 मार्च को सूचना मिली कि उनके घर पर चोरी हो गई। जब उसने घर आकर देखा तो अंदर के ताले टूटे हुए थे। वहीं, सामान बिखरा हुआ था।

मनोज शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो युवक घर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके मकान के पड़ोस में एक खाली प्लॉट पड़ा है, जिसके सहारे आरोपी चोर घर में घुसे और अंदर के गेट का ताला तोड़कर चोरी की है। आरोपियों ने 7 मार्च की रात को लाखों रुपए के गहने व कैश चोरी किए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!