जुलाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गांव के ही अमन पुत्र भीम सिंह ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह अपना होश खो बैठी। बेहोशी की हालत में उसके साथ अमन ने रेप किया और उसकी रेप करते हुए गंदी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए मांगने शुरू कर दिए। जब उसने रुपए नहीं दिए तो उसकी वीडियो को वायरल कर दिया।
इससे उसकी बदनामी हो रही है। जुलाना थाना पुलिस ने अमन के खिलाफ नशीला पदार्थ पिला रेप करने, अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने, धमकी देने, रुपए मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
