पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी है। यह घटना तरनतारन के अंतर्गत गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर हुई। गुरप्रीत सिंह तरनतारन से गोइंदवाल साहिब जा रहे थे। वहां एक केस में उनकी कोर्ट में पेशी थी।

पुलिस ने बताया है कि गोइंदवाल साहिब को जाते समय रेलवे फाटक बंद होने के कारण यह हादसा हुआ। गुरप्रीत सिंह अपनी गाड़ी में फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच स्विफ्ट कार में आए कुछ हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

इससे पहले हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो नेता नफे सिंह राठी की भी इसी तरह से हत्या की गई थी। जब उनकी बंद फाटक पर रुकी तो उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। कार सवार उनका पीछा कर रहे थे।

गुरप्रीत सिंह अपनी कार खुद ड्राइव कर ले जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों को उन्हें नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं मिला। जब गुरप्रीत सिंह की गाड़ी फतेहाबाद रेलवे फाटक पर पहुंची तो उन्हें फाटक बंद होने के कारण रुकना पड़ गया। इसी दौरान पहले से ही पीछे चल रहे बदमाश आगे आए।

आरोपी स्विफ्ट कार में आए थे। फाटक पर उन्होंने गुरप्रीत सिंह की गाड़ी के बगल अपनी गाड़ी लगाई और उतरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। AAP नेता को बचने का कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!