रोहतक पुलिस ने महम के वार्ड नंबर-7 स्थित घर में हुई चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। वहीं आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ​​​

महम थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यानंद ने बताया कि महम निवासी नसीब ने चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 5 फरवरी को नसीब अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था। वापिस आने पर नसीब को अपने मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर चेक किया तो अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व करीब 5 हजार रुपये कैश चोरी हुए मिले। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

मामले की जांच पुलिस चौकी शहर महम मे तैनात मुख्य सिपाही रवि ने की। वहीं पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपी मंगल, अजय व अनिकेत को 8 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जिनसे पूछताछ में वारदात का खुलासा हुआ। वहीं वारदात में शामिल रहे चौथे आरोपी महम निवासी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। जिसके खिलाफ हांसी मे चोरी का मामला दर्ज है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!