किसानों के दिल्ली कूच को लेकर रोहतक में भी अलर्ट है। इसे लेकर SP हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। जिला पुलिस द्वारा भी इससे निपटने के लिए काफी समय से अभ्यास किया जा रहा है। ताकि, कानून व्यवस्था बिगड़ने से रोकी जा सके।

साथ ही SP ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि दिल्ली की तरफ जाने वाले झुंड व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका जाएगा।

SP ने बताया कि कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने अपील की कि कोई भी ऐसी घटना व गतिविधि न करें, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो। अगर कोई जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ मार्च करना चाहेगा या भारी संख्या में लोगों को इकट्‌ठा कर दिल्ली की तरफ कूच करना चाहेगा, उसे रोकने के लिए तैयार हैं।

SP ने बताया कि रोहतक में पैरा मिलिट्री फोर्स भी पहुंच चुकी है। 2 कंपनियां आई हैं, जिनमें एक ITBP की और दूसरी SSB की है। जिला पुलिस भी है। उसे भी काफी दिनों से अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी जिले आपस में समन्वय स्थापित किए हुए हैं। पुलिस ने स्ट्रक्चर्ल (कंकरीट) बेरिकेट्स लगाए हुए हैं।

SP ने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर काफी संगठनों से बातचीत हुई है। कई संगठनों ने कहा है कि वे इसका साथ नहीं दे रहे। आमजन का सहयोग इस तरह की गतिविधि को नहीं मिलेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!