हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कोरोना योद्धाओं को बड़ी राहत दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने बुधवार को 22 जिलों के 826 कोरोना योद्धाओं में से 487 के जॉइनिंग लेटर जारी किए हैं। सेहत विभाग से पिछली साल 31 मार्च को हटाए गए 22 जिलों के 826 कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली का रास्ता साफ हो गया है।

विदित हो कि नौकरी बहाली को लेकर कोरोना योद्धा सेक्टर-5 पंचकूला में पिछले 9 माह से धरना दे रहे थे। हरियाणा सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए खाली पदों पर रखने के लिए 16 करोड़ बजट देने के बाद भी जॉइनिंग नहीं हुई थी। लेकिन, सेहत मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर कोरोना योद्धाओं ने पिछली 12 दिसंबर को धरना समाप्त कर दिया था।

बुधवार को कौशल विभाग ने 487 कोरोना योद्धाओं के जॉइनिंग लेटर जारी किए। यही नहीं, सरकार की ओर से कोरोना योद्धाओं को बचे हुए 339 कैंडिडेट के भी जॉइनिंग लेटर डाटा आने के बाद जारी करने का आश्वासन दिया है। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंधु, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष डिंपल बनवाला, सरंजीत कौर समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार जताया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!