रोहतक में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगे के विरोध प्रदर्शन का भी फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 23 जनवरी को सर्कल स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, 4 फरवरी को रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ की रोष रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार मांग नहीं मानती है तो वे मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति बनाएंगे और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

रोहतक सिटी यूनिट प्रधान विकास दहिया ने कहा कि उनकी बिजली मंत्री के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें बिजली मंत्री ने कर्मचारियों की काफी मांगों को माना था और पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, 3 महीने विरोध प्रदर्शन चला, उनकी मांगों को नहीं माना गया। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। वहीं, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन का फैसला लिया गया है।

उन्होंने मांग की है कि दीपावली गिफ्ट की राशि में बढ़ोतरी हो, कच्चे कर्मचारियों व उनके आश्रितों को मेडिकल सुविधा दी जाए, सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को सम्मानजनक राशि का भुगतान किया जाए। सभी अलाउंस, चिकित्सा भत्ता, कन्वेंस भत्ता, शिफ्ट ड्यूटी भत्ता, रिस्क भत्ता आदि दिया जाए।

सभी कर्मचारियों को वर्दी दी जाए, कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर क्लेम मिले, पावर हाउस में हर शिफ्ट में दो कर्मचारी काम करें। उन्होंने मांग की है कि महिलाओं के लिए क्रेच बनाई जाए, कर्मचारियों को टी एंड पी उपलब्ध हो, सर्कल लेवल पर ट्रेनिंग का प्रावधान किया जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!