एसआई जयवीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नीता अपने मकान के आगे नशीला पदार्थ बेच रही है। टीम की मदद से रेड करके आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट SDO अश्वनी राव की मौजूदगी में महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि इन्हें पहले भी समझाया गया है कि ये नशीले पदार्थ ना बेचे। पूछने पर यही कहते हैं कि उनके पास ना तो और कोई रोजगार है तथा रोजी-रोटी का भी कोई साधन नहीं है। नशीला पदार्थ बेचकर ही गुजारा चलाते हैं। ये ज्यादातर दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर आते हैं।

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ की जाएगी। अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी व नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!