रोहतक पुलिस ने अपने भाई के लाइसेंसी हथियार से सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले मे दोनों भाइयों को काबू किया गया है। दोनो युवको को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दिनांक 12.07.2023 को पुलिस को सूचना मिली की परमबीर निवासी सुनारिया कला ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए हथियार सहित फोटो अपलोड किया हुआ है। शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही श्रद्धानंद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच सामने आया कि लाइसेंसी हथियार सुनील के नाम पर है। दिनांक 13.07.2023 को पुलिस टीम ने परमवीर व सुनील पुत्राण बलबीर निवासीगण सुनारिया कलां को गिरफ्तार किया गया है।
